MI vs RCB Highlights: मुंबई इंडियंस फिर जीत के करीब आकर हारी, 10 साल बाद आरसीबी को वानखेड़े में मिली जीत

MI

मुंबई: आईपीएल 2025 में मुंबई इंडियंस को एक बार फिर रोमांचक मुकाबले में हार मिली है। आरसीबी के खिलाफ मुंबई को आखिरी 8 ओवर में 123 रन चाहिए थे। यहां से टीम की हार पक्की दिख रही थी लेकिन फिर हार्दिक पंड्या और तिलक वर्मा ने मैच में रोमांच ला दिया। दोनों के बीच 34 गेंदों पर 89 रनों की साझेदारी हुई। हालांकि चार गेंदों के भीतर दोनों ही आउट हो गए और मुंबई को हार मिली। पहले खेलते हुए आरसीबी ने 221 रन बनाए थे। मुंबई की टीम 9 विकेट पर 209 रन ही बना सकी और 12 रनों से हार गई। 2015 के बाद आरसीबी ने वानखेड़े स्टेडियम पर मुंबई को हराया है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

12th रिजल्ट

सिंदूर ऑपरेशन के बाद अपने मोबाइल फोन में यह सावधानी बरतें